हाइवा ने युवक को रौंदा, विरोध में सड़क जाम

हंटरगंज-प्रतापपुर मार्ग पर नावाडीह गांव के निकट सोमवार को करीब ग्यारह बजे हाइवा ने एक साइकिल सवार को कूचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर दिया व मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा की मांग करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:01 PM (IST)
हाइवा ने युवक को रौंदा, विरोध में सड़क जाम
हाइवा ने युवक को रौंदा, विरोध में सड़क जाम

हंटरगंज: हंटरगंज-प्रतापपुर मार्ग पर नावाडीह गांव के निकट सोमवार को करीब ग्यारह बजे हाइवा ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर दिया व मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप से जाम हटाया गया।

जानकारी के मुताबिक पांडेयपूरा नावाडीह ग्राम निवासी कोलेश्वर यादव (45) अपने घर से करमा की ओर जा रहा था। इसी बीच उस कच्ची निर्माणाधीन सड़क पर धूल उड़ाती हुई तेजी से एक पिकअप गाड़ी गुजरी। तभी विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे हाइवा ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जानकार लोगों का कहना है कि पिकअप से उड़ी धूल की वजह से हाइवा चालक को साइकिल सवार दिखाई नहीं दिया। जिसकी वजह से हाइवा की चपेट में आ गया। घटना की सूचना जैसे ही इलाके में फैली, लोग आक्रोशित होकर घटनास्थल पर उमड़ पड़े। गुस्साए लोगों ने हंटरगंज प्रतापपुर मार्ग को पांच घंटे तक शव के साथ जाम कर दी। मौके पर पहुंची हंटरगंज की पुलिस ने लोगों को लाख समझाया-बुझाया मगर जाम करने वालों ने उनकी एक ना सुनी। घटनास्थल से शव नहीं उठाने दिया। इसी बीच मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान व अन्य जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंच गए। इन जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सड़क जाम करनेवालों ने उनसे मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा व प्रभावित परिवार के एक सदस्य को जन वितरण प्रणाली की दुकान और पारिवारिक लाभ देने की मांग की। इसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्होंने उपायुक्त से बात कर  हरसंभव  मदद करने का  आश्वासन दिया।इसके बाद  शाम करीब पांच बजे जाम हटा लिया गया।

chat bot
आपका साथी