गरीबों के उत्थान को संघर्षरत रहे दीनदयाल

प्रखंड के सोहर कला गांव में किसानों ने समारोह पूर्वक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया था। मौके पर पार्टी के पूर्णकालिक चतरा प्रभारी विनोद यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कुमार शुभम, 20 सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह, मंडल अध्यक्ष लीलाधर महतो, मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। किसानों को संबोधित करते हुए पूर्णकालिक प्रभारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सादगी से भरा था। वे जीवन पर्यंत गरीबों के उत्थान के लिए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:34 PM (IST)
गरीबों के उत्थान को संघर्षरत रहे दीनदयाल
गरीबों के उत्थान को संघर्षरत रहे दीनदयाल

सिमरिया : प्रखंड के सोहर कला गांव में किसानों ने समारोह पूर्वक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया था। मौके पर पार्टी के पूर्णकालिक चतरा प्रभारी विनोद यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कुमार शुभम, 20 सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह, मंडल अध्यक्ष लीलाधर महतो, मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। किसानों को संबोधित करते हुए पूर्णकालिक प्रभारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सादगी से भरा था। वे जीवन पर्यंत गरीबों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। उनके द्वारा स्थापित किया गया जनसंघ आज भाजपा का विशाल वटवृक्ष के रूप में मौजूद है। उनका सपना था कि विकास योजनाएं उन जरूरतमंदों तक पहुंचे जिन्हें उस की सख्त जरूरत है। उनका सपना वर्तमान भारत सरकार पूरा करने में जुटी है जिसका लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। पंडित दीनदयाल की जयंती सिमरिया और बगरा मंडल में भी समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर तुलसी शर्मा, अक्षयवट ¨सह, मोहम्मद इस्लाम, प्रभात कुमार, बॉबी ¨सह, र¨वद्र ¨सह, बीरू ¨सह, प्रमोद ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी