बिहार से लगने वाली सीमाएं रहीं सील, पुलिस बल रहा तैनात

संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को हो रहे पहले चरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:54 PM (IST)
बिहार से लगने वाली सीमाएं रहीं सील, पुलिस बल रहा तैनात
बिहार से लगने वाली सीमाएं रहीं सील, पुलिस बल रहा तैनात

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को हो रहे पहले चरण के मतदान को देखते हुए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इन सीमाओं पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। आनेवाले वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बगैर चेकिग के वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस बल के जवान सघन तलाशी ले रहे हैं। झारखंड-बिहार सिमाना पर हंटरगंज थाना के क्षेत्र के एनएच-99 पर स्थित गोसाईडीह, इसी थाना क्षेत्र के पांडेयपूरा-इमामगंज, हंटरगंज-डुमरिया बाराचट्टी, हंटरगंज-शेरघाटी, हंटरगंज-लेंजवा सड़क को सील कर दिया गया है और दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हुई है। साथ ही साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अभियान चला रही है। हंटरगंज के पुलिस निरीक्षक बीपी मंडल ने बताया कि जब तक मतदान समाप्त नहीं होगा, तब तक सीमा क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी कायम रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का चुनाव को लेकर बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है और संध्या के पांच तक चला। इस दौरान सीमा पर पुलिस पूरी तत्परता के साथ जुटी रही।

chat bot
आपका साथी