सरकार काम नहीं, कमाई कर रही है : बाबूलाल

संवाद सहयोगी चतरा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:42 PM (IST)
सरकार काम नहीं, कमाई कर रही है : बाबूलाल
सरकार काम नहीं, कमाई कर रही है : बाबूलाल

संवाद सहयोगी, चतरा : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हेमंत सरकार काम करने के लिए नहीं, सिर्फ कमाने के लिए गद्दी पर बैठी है। इनके कार्यकाल में राज्य में सब कुछ की लूट मची हुई है। बालू, कोयला, पत्थर आदि की तस्करी खुलेआम हो रही है। सरकार में बैठे लोग ही चोरी करवाने का काम कर रही है। पिछले दो वर्षो में धर्मांतरण के ज्यादा मामले आए हैं। इनके राज में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रतिदिन दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म आदि की घटनाएं हो रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए सोमवार को चतरा पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद सुनील कुमार सिंह, संगठन महामंत्री आदित्य साहू आए हुए थे। स्थानीय सेलिब्रेशन इन होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाएं। उन्होंने सेवा ही संगठन अभियान मोड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज एक सौ करोड़ से भी अधिक लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया। यहां बता दें कि मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लातेहार के लिए रवाना हो जाएंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता, नगर अध्यक्ष गुंजा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, संगठन प्रभारी विपिन बिहारी, नगर अध्यक्ष विद्या सागर आर्य, कपिल कुमार,मनोज कुमार कुशवाह समेत सभी प्रखंडो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी