कृषि कानून किसानों के लिए होगा वरदान

संवाद सहयोगी गिद्धौर(चतरा) प्रखंड के बारिसाखी गांव में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले कृषि क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:39 PM (IST)
कृषि कानून किसानों के लिए होगा वरदान
कृषि कानून किसानों के लिए होगा वरदान

संवाद सहयोगी, गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के बारिसाखी गांव में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले कृषि कानून के समर्थन में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद राणा ने किया। जबकि संचालन प्रसादी पासवान ने किया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून का समर्थन किया गया। किसानों को बताया गया कि कृषि कानून किसानों के लिए वरदान साबित होगा। बैठक के पश्चात कृषि यंत्र का पूजा-अर्चना भी किया गया। बैठक में प्रखंड संयोजक रामानंद दांगी, विनोद साव, मुकेश कुमार दांगी, लक्ष्मी पांडेय, मुकेश पासवान, सुनील साव, मुनिया देवी, अनीता देवी, धनेश्वर भुइयां, देवकुमार साव, आशीष दांगी, नकुल साव, ब्रह्मादेव यादव, मिथलेश दांगी सहित थे।

chat bot
आपका साथी