बाइक एंबुलेंस से स्वास्थ्स केंद्र आई बीमार बिरहोर महिला

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के जपुआ में निवास करने वाली एक बिरहोर महिला की अचानक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:57 PM (IST)
बाइक एंबुलेंस से स्वास्थ्स केंद्र आई बीमार बिरहोर महिला
बाइक एंबुलेंस से स्वास्थ्स केंद्र आई बीमार बिरहोर महिला

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड के जपुआ में निवास करने वाली एक बिरहोर महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बीमार बिरहोरिन महिला को बाइक एंबुलेंस के मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉ. सुमित कुमार जयसवाल ने बताया कि जपुआ के सरयू बिरहोर के पत्नी देवंती बिरहोरिन का तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी संतोष गोप व खीरु यादव को बाइक एंबुलेंस से बीमार महिला स्वास्थ्य केंद्र लाने का निर्देश दिया। महिला को उल्टी, चक्कर व बुखार की शिकायत थी। इसका समुचित इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब व असहाय को किसी प्रकार की दिक्कत हो तो इसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को दें। वैसे लोगों को बाइक एंबुलेंस से लाकर स्वास्थ्य केंद्र में समुचित इलाज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी