दो दिनों में 54 मिमी बारिश, धानरोपनी कार्य में आई तेजी

जागरण संवाददाता चतरा दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद धानरोपनी कार्य तेजी आ गई है। जागरण संवाददाता चतरा दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद धानरोपनी कार्य तेजी आ गई है। इन जागरण संवाददाता चतरा दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद धानरोपनी कार्य तेजी आ गई है। इन जागरण संवाददाता चतरा दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद धानरोपनी कार्य तेजी आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:37 PM (IST)
दो दिनों में 54 मिमी बारिश, धानरोपनी कार्य में आई तेजी
दो दिनों में 54 मिमी बारिश, धानरोपनी कार्य में आई तेजी

जागरण संवाददाता, चतरा : दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद धानरोपनी कार्य तेजी आ गई है। इन दो दिनों में 54 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड किया गया है। जुलाई में अब तक 130 मिमी बारिश हो चुकी है। जुलाई का सामान्य वर्षापात 308.2 मिमी है। शुक्रवार को दोपहर से ही बारिश का क्रम शुरू हुआ था। शनिवार को सुबह तक जारी रहा। उसके बाद मौसम साफ हो गया। लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हो गई थी। सौ से अधिक घर ध्वस्त हो गए। कई परिवार बेघर हो गए। प्रभावित लोग सरकारी भवनों में शरण लिए हुए हैं। लंबे समय के बाद जिले में अच्छी बारिश हो रही है। जून में ही सामान्य के अनुरूप वर्षापात रहा। किसान धान का रोपा में जुटे हुए है। इस बार समय पर रोपा का कार्य प्रारंभ हुआ है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धान का बिचड़ा सौ फीसदी हो चुका है। जबकि 15 प्रतिशत से अधिक रोपा कार्य भी संपन्न हो चुका है। सदर प्रखंड के उंटा गांव निवासी घनश्याम दांगी ने बताया कि इस बार अच्छी खेती की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आठ से दस दिनों में धान का रोपा करीब-करीब पूरा हो जाएगा। सदर प्रखंड के ही लोवागाड़ा निवासी महेशी महतो कहते हैं कि वर्षों बाद समय पर बारिश हो रही है। इस बार सुखाड़ का दंश नहीं झेलना होगा। इधर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा. रंजय कुमार सिंह का मानना है कि इस बार मक्का और धान की खेती अच्छी होगी। समय पर बारिश के साथ-साथ रोपा भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से बारिश होते रही, तो खेती में कोई समस्या नहीं होगी।

:::::::::::::::::::::::

जुलाई में अब तक हुई बारिश का प्रखंडवार विवरण

प्रखंड मिमी

चतरा 184.0

कान्हाचट्टी 93.0

सिमरिया 213.0

टंडवा 41.2

इटखोरी 167.3

हंटरगंज 128.5

प्रतापपुर 98.6

कुंदा 76.8

पत्थलगडा 53.1

गिद्धौर 200.0

लावालौंग 142.0

मयूरहंड 162.6

chat bot
आपका साथी