युवा राजद नेता अवधेश भी लड़ेंगे बेरमो से चुनाव

जागरण संवाददाता बोकारो बेरमो विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन में दरार पड़ गई है। राजद प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
युवा राजद नेता अवधेश भी लड़ेंगे बेरमो से चुनाव
युवा राजद नेता अवधेश भी लड़ेंगे बेरमो से चुनाव

जागरण संवाददाता, बोकारो : बेरमो विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन में दरार पड़ गई है। राजद प्रत्याशी के रूप में युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश सिंह यादव बेरमा विधानसभा उपचुनाव में ताल ठोक रहे हैं।

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश सिंह यादव ने कहा कि बेरमो विधानसभा मजदूर बहुल क्षेत्र है। यहां मजदूर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन इनके हितों की अनदेखी की जा रही है। इनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि मजदूरों व लोगों की समस्याओं को दूर करने को लेकर सजग नहीं हैं। लोगों खासकर मजदूरों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। कहा कि बोकारो व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों व गरीब लोगों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी