शारीरिक व मानिसक संतुलन बरकरार रखता योग

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए के प्रांगण में शनिवार को योग शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक पूनम तिवारी ने कहा कि योग लोगों का शारीरिक व मानसिक संतुलन बरकरार रखता है। यह तनाव को दूर करता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM (IST)
शारीरिक व मानिसक संतुलन बरकरार रखता योग
शारीरिक व मानिसक संतुलन बरकरार रखता योग

जागरण संवाददाता, बोकारो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए के प्रांगण में शनिवार को योग शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक पूनम तिवारी ने कहा कि योग लोगों का शारीरिक व मानसिक संतुलन बरकरार रखता है। यह तनाव को दूर करता है। योगाभ्यास से आंतरिक अंग मजबूत बनते हैं। योग ध्यान केंद्रित करने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष सहदेव चंद्र मेहता ने कहा कि योग मानव के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह निरोग काया की पहचान है। विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षक पूनम तिवारी की देखरेख में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार उपाध्याय, विश्व मोहन कुमार, सुबोध कुमार सिंह, रवींद्र सिन्हा, रास बिहारी राय, पूनम सिंह, नवनीता सिन्हा, रंजू कुमारी, अनीता कुमारी, मानवी सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी