इंटक नेताओं की एकता से मजदूरों को होगा लाभ

करगली (बेरमो) : ढोरी स्थित यूनियन कार्यालय में बुधवार को इंटक के ढोरी, बीएंडके व कथार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 04 Jul 2018 08:56 PM (IST)
इंटक नेताओं की एकता से मजदूरों को होगा लाभ
इंटक नेताओं की एकता से मजदूरों को होगा लाभ

करगली (बेरमो) : ढोरी स्थित यूनियन कार्यालय में बुधवार को इंटक के ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इंटक के रेड्डी व ददई गुट के एक हो जाने पर हर्ष जताया गया। वरीय नेता गिरजाशंकर पांडेय ने कहा कि इंटक नेताओं की एकता से मजदूरों को लाभ होगा। मजदूरों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। इंटक से संबद्ध राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार ¨सह ने कहा क राजेंद्र प्रसाद ¨सह एवं ददई दुबे के बीच विवाद अब समाप्त हो गया है। दोनों नेता आपसी समझौता कर एकजुट हो गए हैं। दोनों नेताओं के एकजुट हो जाने से इंटक की मजबूती बढ़ गई है। राकोमसं के बीएंडके क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र कुमार ¨सह एवं अध्यक्ष श्यामल सरकार ने कहा कि इंटक एक ऐसा श्रमिक संगठन हैं, जिसके पदाधिकारियों ने शुरू से ही मजदूरों के हित में प्रबंधन से लड़कर अधिकार दिलाने का काम किया है। इंटक के दोनों गुट के एक हो जाने के उपलक्ष्य में 6 जुलाई को ढोरी ऑफिसर्स क्लब (लेडीज क्लब) में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद ¨सह व चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे। यहां कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह, इंटक असंगठित प्रकोष्ठ के बोकारो जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, राकोमसं नेता अशोक अग्रवाल, शिवनंदन चौहान, श्रीकांत मिश्रा, साधु बाउरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी