मजदूरों का विश्वास ही संगठन की पूंजी

कथारा (बेरमो) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) कथारा शाखा के मजदूरों के बीच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 02:02 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 02:02 PM (IST)
मजदूरों का विश्वास ही संगठन की पूंजी
मजदूरों का विश्वास ही संगठन की पूंजी

कथारा (बेरमो) :

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) कथारा शाखा के मजदूरों के बीच सदस्यता अभियान और संगठन के मजबूती को ले गुरुवार को सीसीलए के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सह क्षेत्रीय सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। उन्होंने कहा कि मजदूरों का सबसे विश्वसनीय संगठन राकोमसं है, जिसपर मजदूरों का अटूट विश्वास और यही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस विश्वास को बरकरार रखने के लिए पदाधिकारियों का कर्तव्य हैं। संगठन के मजबूती के लिए सभी को एकजुट हो कार्य करना होगा। प्रबंधन के गलत नीतियों के खिलाफ मजदूरों को चट्टानी एकता का परिचय देना होगा, तभी प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाया जा सकता है।वर्तमान सरकार मजदूर विरोधी है। कोयला उद्योगों के मजदूरों का भला नहीं चाहती हैं। बैठक में मजदूरों की समस्या कार्यस्थल शुद्ध पेयजल, कैंटिन का निर्माण नहीं होना जैसे विषयों पर रणनीति बनाई गई। आज बहुत से मजदूर पदोन्नति के लाभ से वंचित है प्रबंधन की योजना मजदूरों के कल्याण को नजर अंदाज करने का है। इसके खिलाफ श्रमिक जोरदार आंदोलन की तैयारी करेंगे।मौके पर कोलियरी के विभिन्न विभागों के दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से

नागेश्वर टूडू, सुरेश राम, बिहारी चौहान, नागेश्वर रविदास, कन्हैया कुमार, रंजीत कुमार, सहित अन्य लोगों सदस्यता ली। बैठक में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष गणेश गोप, मोहम्मद कलीम, देवाशिष, आस महमूद अंसारी, अजय सिन्हा, तारकेश्वर चौहान, बिदु चंद हेंब्रम, मोहम्मद हाशिम, सिराजुल अंसारी, संतोष सिन्हा, इंद्रदेव मांझी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी