कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

स्वांग/गोमिया (बेरमो) गोमिया मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बैंकमोड़ गोमिया स्थित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

स्वांग/गोमिया (बेरमो) : गोमिया मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बैंकमोड़ गोमिया स्थित पंचायत सचिवालय की गई। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला पार्टी हित में काम करने के लिए बढ़ाया गया। संबोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों व आमलोगों के हित में कई योजना संचालित की जा रही है। उन कल्याणकारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। सभी लोगों को एंटी कोरोना वैक्सीन मुफ्त दी जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव करके उसे भी चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

वरीय नेता डा. सुरेंद्र राज, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य देवनारायण प्रजापति, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य गुणानंद महतो, जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी अनिल स्वर्णकार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, निवर्तमान जिप सदस्य बसंती देवी आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता गोमिया मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने की। संचालन मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर ने किया। मौके पर साड़म मंडल प्रभारी रामजी प्रसाद, साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, ललपनिया मंडल अध्यक्ष महेश बास्के एवं किसान मोर्चा के भैरव महतो सहित सत्येंद्र नारायण सिंह, गंदौरी राम, राजकुमार प्रसाद, रणविजय सिंह, विनोद यादव, रोहित यादव, उमेश ठाकुर, अशोक पांडेय, ब्यूटी रानी, धनेश्वर प्रसाद, भरत स्वर्णकार, ओमकिकर स्वर्णकार, विजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी