प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

ललपनिया/स्वांग (बेरमो) ललपनिया मंडल व साड़म मंडल भाजपा कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM (IST)
प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

ललपनिया/स्वांग (बेरमो) : ललपनिया मंडल व साड़म मंडल भाजपा कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। ललपनिया मंडल भाजपा की बैठक स्थानीय कोदवाटांड़ पंचायत सचिवालय में की गई। यहां गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक सभी कार्यकर्ता पहुंचाएं। कोरोनाकाल की विकट परिस्थिति में भी प्रधानमंत्री ने देश के लोगों का जीवन संवारने का काम किया। आज विपक्ष के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत यादव, गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, 20 सूत्री समति के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुणानंद महतो, कारीगर प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक देवनारायण प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, वरीय नेता डा. सुरेंद्र राज, आरडी साहू आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश बास्के ने की। संचालन विजय कुमार महतो ने किया। मौके पर भजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी सहित भैरव महतो, प्रमोद कुमार दास, प्रमोद साव, कलीम अंसारी, जीतलाल प्रजापति, अशोक रजक, चंदन उरांव, मुरलीधर मिश्रा, रमांशकर प्रजापति, मोहिनी देवी, संजय किस्कू, पंकज कुमार साव, धनेश्वर महतो, प्यारेलाल महतो, कार्तिक महतो, बबीता देवी, बिहारी महतो, नरेश साव आदि उपस्थित थे।

वहीं, साड़म मंडल भाजपा की स्वांग वन-बी स्थित पंचायत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे ने की। यहां भी गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, भाजपा कारीगर प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक देवनारायण प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो, वरीय नेता डा. सुरेंद्र राज, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, किसान मोर्चा के जिला मंत्री भैरव महतो एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री घनश्याम डे ने किया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे सहित रामजी प्रसाद, विनोद पासवान, विनोद यादव, विजयानंद प्रसाद, कृष्णदयाल सिंह, रोहित साव, धनेश्वर प्रसाद, राजीव तिवारी, राजेश पांडेय, बबलू पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी