शिक्षा मंत्री के झारखंड लौटने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़, मिठाई बांट मनाई खुशी

सुरही/भंडारीदह (बेरमो) लंबे समय से चेन्नई में इलाजरत सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:57 PM (IST)
शिक्षा मंत्री के झारखंड लौटने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़, मिठाई बांट मनाई खुशी
शिक्षा मंत्री के झारखंड लौटने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़, मिठाई बांट मनाई खुशी

सुरही/भंडारीदह (बेरमो): लंबे समय से चेन्नई में इलाजरत सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सोमवार को रांची वापस लौटने की खुशी में नावाडीह उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगा एवं मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। झामुमो नावाडीह प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने कहा कि सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित होने के बाद मंत्री जगरनाथ महतो का रांची में इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज को चेन्नई गए थे, जहां लंग्स ट्रांसप्लांट होने के बाद से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। कहा कि मंत्री के क्षेत्र में नहीं रहने की वजह से यहां विकास काफी बाधित हो गया था। जल्द ही मंत्री पुराने तेवर में जनता के बीच उपस्थित रहकर जनता के हर दुख दर्द में शामिल रहेंगे। इस दौरान झामुमो के तापेश्वर महतो, गणेश महतो, बिलसी देवी, भोलाराम महतो, कमरुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, भुवनेश्वर महतो, चंद्रशेखर महतो, शेखर महतो, हेमलाल मरांडी, भुवनेश्वर मुर्मू, हेमलाल महतो, सुनील कानू, विजय महतो, लालमोहम्मद अंसारी आदि उपस्थित थे।

चेन्नई एयरपोर्ट से शाम पांच बजे उड़ान भरे शिक्षा मंत्री : रांची लाने चार्टर्ड विमान से चेन्नई पहुंचे रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने मंत्री का स्वास्थ्य जांच किया। इसके बाद चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में रांची रिम्स के क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत डुंगडूंग एमजीएम चेन्नई के डॉक्टरों के साथ मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी बातों को लेकर मंत्रणा की। शिक्षा मंत्री को लेकर विमान शाम पांच बजे चेन्नई से उड़ान भरा, संभावना है कि मौसम साफ रहने पर शाम 7:15 बजे तक रांची पहुंचेंगे। रांची स्थित उनके पूरे आवास को रिम्स प्रबंधन ने सैनिटाइज कराया है, जिस कमरे में वह रहेंगे उसे व्यवस्थित किया गया है।

chat bot
आपका साथी