समस्याओं को सूचीबद्ध कर कार्यकर्ता करें समाधान

संस जैनामोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जरीडीह प्रखंड के तीरो में भाजपा पर्यटन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM (IST)
समस्याओं को सूचीबद्ध कर कार्यकर्ता करें समाधान
समस्याओं को सूचीबद्ध कर कार्यकर्ता करें समाधान

संस, जैनामोड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जरीडीह प्रखंड के तीरो में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर ने जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी व गमछा का वितरण किया। कहा कि आने वाले निकट भविष्य में बेरमो विधानसभा उपचुनाव होने को है। बेरमो में फिर कमल खिले, इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूती प्रदान करें। कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध करें, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। कमलेश ठाकुर, जगतपति सिंह, संजय सिंह, अशोक यादव, हीरालाल महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी