सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को मिलेगी हर तरह की मदद

बोकारो अब दहेज घरेलू हिसा या अन्य कारणों से पीड़ित महिलाओं को दर-दर भटकने की जरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:09 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:09 PM (IST)
सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को मिलेगी हर तरह की मदद
सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को मिलेगी हर तरह की मदद

बोकारो : अब दहेज, घरेलू हिसा या अन्य कारणों से पीड़ित महिलाओं को दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से उन्हें सखी वन स्टाप सेंटर में कानूनी सलाह से लेकर रहने और खाने तक की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिले का पहला सेंटर बोकारो हवाई अड्डा के करीब बनकर तैयार हो चुका है। इसका जल्द उद्घाटन होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक दहेज प्रताड़ित, घरेलू हिसा से पीड़ित, बुजुर्ग, मानसिक दिव्यांग व अन्य कारणों से घर से निकली किशोरी व महिलाओं के लिए यह वन स्टाप सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में महिलाओं को पांच से 10 दिन तक रखने की व्यवस्था होगी। दो नर्स देखभाल के लिए मौजूद रहेंगी। एक मनोवैज्ञानिक परामर्श देगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी सलाह भी सरकारी अधिवक्ता के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी।

चूंकि यहां मानसिक दिव्यांग महिलाओं को भी रखा जाएगा, इसलिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे। यह व्यवस्था 24 घंटे चालू रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया कदम :

कई बार महिलाओं को ससुराल से निकाल दिया जाता है या दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा परिजनों से नाराज होकर किशोरी या युवती भी घर छोड़कर चली जाती हैं। ऐसे में उनके साथ आपराधिक घटना होने की आशंका रहती है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने में यह व्यवस्था बेहतर साबित होगी।

बता दें कि, वन स्टाप सेंटर योजना भारत सरकार ने एक अप्रैल 2015 को हिसा प्रभावित महिलाओं का समर्थन करने के लिए लागू की थी। ये योजना मूल रूप से सखी के नाम से जानी जाती है। इस योजना को महिला और बाल विकास मंत्रालय ने तैयार किया है। सेंटर में मिलेगी ये सेवाएं :

- आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव सेवाएं।

- मेडिकल फैसिलिटी।

- एफआईआर दर्ज करने में महिलाओं की सहायता।

- साइकोलाजिस्ट और गाइडेंस।

- कानूनी सहायता और परामर्श।

- वीडियो कांफ्रेंसिग की सुविधा।

chat bot
आपका साथी