स्कूली स्तर पर खेलकूद का विकास करना आवश्यक

बोकारो गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल चास में तीन दिवसीय डब्ल्यू जी मार्गन प्रथम राज्य स्तरीय वालीबाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:58 PM (IST)
स्कूली स्तर पर खेलकूद का विकास करना आवश्यक
स्कूली स्तर पर खेलकूद का विकास करना आवश्यक

बोकारो : गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल चास में तीन दिवसीय डब्ल्यू जी मार्गन प्रथम राज्य स्तरीय वालीबाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य वालीबाल संघ एवं मोंगिया स्टील के चेयरमैन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया, जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व संघ के सचिव जयदीप सरकार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

झारखंड राज्य वालीबाल संघ एवं मोंगिया स्टील के चेयरमैन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि स्कूली स्तर पर खेलकूद का विकास करना आवश्यक है। विद्यालय में खेलकूद का बेहतर माहौल तैयार करना जरूरी है। बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराना चाहिए। इन्हें खेलकूद की महत्ता से अवगत कराना चाहिए। इस दिशा में संघ की ओर से सकारात्मक काम किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से जमीनी स्तर पर खेलकूद को विकसित किया जाएगा।

जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि सोसाइटी की ओर से शिक्षा का प्रसार किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को खेलकूद से जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थी शिक्षा व खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ की ओर से वालीबाल के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए सराहनीय पहल की गई है।

जीजीइएस के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, स्पार्टन स्पो‌र्ट्स के विकल आस्था, जीजीपीएस चास के प्राचार्य उमा शंकर सिंह व जीजीपीएस बोकारो के सोमेन चक्रवर्ती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संघ के सचिव जयदीप सरकार ने कार्यशाला की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ज्योति सिंह के निर्देशन में नृत्य प्रस्तुत किया। जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने झारखंड राज्य वालीबाल संघ एवं मोंगिया स्टील के चेयरमैन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया को सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की रही सहभागिता :

राज्य स्तरीय कार्यशाला में विभिन्न जिले के विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक की सहभागिता रही। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को वालीबाल के नियम व तकनीक से अवगत कराया।

------

फाटो: 27 बोकारो 21

जमीनी स्तर पर खेलकूद को विकसित करना आवश्यक है। स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना होगा। तभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। यह सराहनीय पहल है।

उषा श्रीवास्तव, शारीरिक शिक्षा शिक्षक फोटो: 27 बोकारो 22

खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद से जुड़ना चाहिए। स्कूली स्तर पर इसका आयोजन होना चाहिए। संघ की ओर से सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश्वर मिश्रा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक

-----

फोटो: 27 बोकारो 23

स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बेहतर माहौल तैयार करना चाहिए। स्कूली स्तर पर बच्चों को खेलकूद का प्रशिक्षण देना जरूरी है। नियमित रूप से प्रतियोगिता का भी आयोजन होना चाहिए। संघ की ओर से स्कूली स्तर पर खेलकूद को विकसित करने की दिशा में बेहतर काम हो रहा है।

प्रियंका कुमारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक

-----

फोटो: 27 बोकारो 24

खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। स्कूली स्तर पर बच्चों को खेलकूद का तकनीकी ज्ञान दिया जा सकता है। इस तरह के कार्यक्रम के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों व विद्यार्थियों को लाभ होगा। बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा सकेगा।

राजेश्वर सिंह, शारीरिक शिक्षा शिक्षक

chat bot
आपका साथी