टीकाकरण अभियान को आज से मिलेगी रफ्तार

जागरण संवाददाता बोकारो चार दिनों से वैक्सीन का स्टॉक नहीं होने से ठप पड़ा टीकाकरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 09:34 PM (IST)
टीकाकरण अभियान को आज से मिलेगी रफ्तार
टीकाकरण अभियान को आज से मिलेगी रफ्तार

जागरण संवाददाता, बोकारो : चार दिनों से वैक्सीन का स्टॉक नहीं होने से ठप पड़ा टीकाकरण अभियान शनिवार से एकबार फिर शुरू हो जाएगा। 28 जून से बोकारो में टीकाकरण बंद था। शुक्रवार की देर रात वैक्सीन की खेप रांची से बोकारो पहुंच जाएगी। इसके बाद शनिवार से दुबारा टीकाकरण शुरू हो सकेगा। वैक्सीन लगाने को लेकर कहीं से लोगों को कोई सटीक जानकारी नहीं मिल रही थी। इस कारण लोगों को रोजाना केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। वहीं, इन चार दिनों में बीते बुधवार को बोकारो जिले को 1500 कोवैक्सीन की डोज राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। जिसके बाद बीते गुरुवार को जिले के विभिन्न सेशन साइट पर 45 साल से अधिक उम्र के 930 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को जिले में टीकाकरण अभियान बंद रहा। कोविड-19 के नोल पदाधिकारी डा. एनपी सिंह बताया कि टीकाकरण में उनलोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका पहले से नंबर लगा हुआ है और वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पाया। बताया कि अबतक जिले में अबतक कुल 3,83,475 सुयोग्य लाभुकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी