केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने अर्थव्यवस्था में सुधार का किया दावा, कहा-1991 जैसी नहीं आर्थिक मंदी Bokaro News

फग्गन सिंह ने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में को भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM (IST)
केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने अर्थव्यवस्था में सुधार का किया दावा, कहा-1991 जैसी नहीं आर्थिक मंदी Bokaro News
केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने अर्थव्यवस्था में सुधार का किया दावा, कहा-1991 जैसी नहीं आर्थिक मंदी Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि देश की आर्थिक व्यवस्था में तीव्र गति से सुधार हो रहा है। आर्थिक मंदी से निबटने के लिए काम लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 1991 में जो स्थिति थी, वैसी स्थिति नहीं है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुवार को बोकारो इस्पात नगर के नया मोड़ बिरसा चौक पर संवाददाताओं से बातचीत के के दाैरान कहा कि इस्पात उद्योग में वैश्विक मंदी का दौर है। इसके बावजूद भारतीय इस्पात उद्योग अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। इसमें और सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही है।सेल की इकाइयों को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड में फिर बनेगी भाजपा की सरकारः झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। विपक्ष में दम नहीं है। भाजपा अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मौके पर विधायक बिरंची नारायण, जिलाध्यक्ष बिनोद महतो व अन्य उपस्थित थे।

तीन दिन के झारखंड दौरे पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्रीः केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज बोकारो में वे ब्लास्ट फर्नेस, सीआरएम तीन, कोक अवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण यूनिट का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात बोकारो निवास में अधिकारियों के साथ बैठक कर संयंत्र की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे बोकारो इस्पात संयंत्र के विभिन्न मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। संध्या 6.30 बजे से वे यहां से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जमशेदपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात कल शनिवार को सेल के मेघातुबुरु आइरन ओर माइंस का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार रात्रि में ही वे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। रविवार की सुबह रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी