संतोष की नीयत खराब देख दो दोस्तों ने किया था कत्ल

बोकारो सिटी थाना पुलिस 27 मार्च को हुई संतोष साव हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM (IST)
संतोष की नीयत खराब देख दो दोस्तों ने किया था कत्ल
संतोष की नीयत खराब देख दो दोस्तों ने किया था कत्ल

बोकारो : सिटी थाना पुलिस 27 मार्च को हुई संतोष साव हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। पुलिस मृतक संतोष के दो दोस्त धोबी मोहल्ला बोकारो निवास के पीछे रहने वाले जावेद अंसारी और भर्रा बस्ती नवी नगर निवासी कमरुद्दीन साह उर्फ कबीरा को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि संतोष उन लोगों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश कर रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की।

यह जानकारी सिटी थाना इंचार्ज संतोष कुमार ने देते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए एक एसआइटी टीम बनाई गई थी। टीम में दारोगा अजीत कुमार, पिकू कुमार सिंह, एएसआइ वीरेंद्र कुमार, सिपाही पिटू कुमार शाही थे। बताया कि 29 मार्च को संत जेवियर्स स्कूल की चहारदीवारी के पास एक अधजला शव पुलिस बरामद की थी। शव की शिनाख्त सेक्टर तीन ए शॉपिग सेंटर के पीछे झोपड़ी निवासी संतोष साव के रूप में हुई। संतोष कुमार पांच आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। घटना के दिन तीनों एक साथ बैठकर स्कूल की चहारदीवारी के पास जंगल में बैठकर शराब पीए। तीनों वहीं सो गए।

जावेद के साथ संतोष वहीं पर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश किया तो वह मौके से भागा। इसके बाद वह दूसरे आरोपित के साथ भी ऐसा करने की कोशिश करने लगा। मौके से भागा जावेद लौटा और कमरुद्दीन के साथ पहले गांजा काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन काट दी। पत्थर से मारकर उसके चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास भी किया गया।

chat bot
आपका साथी