ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

ससं गोमिया (बेरमो) गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग स्थित सदरो जंगल के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 01:10 AM (IST)
ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल
ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

ससं, गोमिया (बेरमो): गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग स्थित सदरो जंगल के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से विष्णुगढ़ स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकिरो गांव का 23 वर्षीय मनोज प्रजापति एवं संतोष मुंडा बाइक से विष्णुगढ़ से वापस घर लौट रहा था। सदारो जंगल के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में संतोष मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विष्णुगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर भागीरथ पासवान मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना चले गए। मनोज प्रजापति छह माह बीती रात को ही हैदराबाद से लौटा था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कंजकिरो में स्वजन के साथ ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर नरकी एवं बोकारो थर्मल सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। जाम की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भागीरथ पासवान एवं स्थानीय मुखिया ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया, जिसके बाद जाम खुलवा आवागम सुचारू कराया। असंतुलित बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत जागरण संवाददाता, बोकारो: बीजीएच की चहारदीवारी के पास असंतुलित होकर बाइक से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम हरला थाना इलाके के करमाटाड़ गांव निवासी अनिल कुमार है। सेक्टर चार थाना पुलिस मृतक के छोटे भाई सुनील कुमार की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उनकी मां बीजीएच में काम करती है। एक जून को भाई मां के यहां बाइक से आ रहे थे तभी वह रास्ते में गिरकर घायल हो गए। तुरंत, इन्हें बीजीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी