श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए राजेंद्र सिंह

चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के वरीय नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:52 PM (IST)
श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए राजेंद्र सिंह
श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए राजेंद्र सिंह

संस, चंदनकियारी: चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के वरीय नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि स्व. सिंह मजदूरों के सच्चे नेता थे। उन्होंने जीवनपर्यत मजदूर हित को लेकर कई आंदोलन किए, जिसका लाभ मजदूरों को मिला। इस अवसर पर बिरंची माहथा, प्रफुल्ल गोप, सुभाष चंद्र झा, महाराज माहथा, बनमाली बाउरी, तूफान साहनी, निर्मल दत्त, बलराम रवानी, रामनारायण गुप्ता, सपन गोप, भगवान माहथा, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी