शहीद खुदीराम को दी श्रद्धांजलि

शहीद खुदीराम बोस की 132वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उनकी शहादत को याद किया। घुनपोका साहित्य पत्रिका व शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्यों ने सेक्टर 12 मोड़ पर एकत्रित होकर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:11 PM (IST)
शहीद खुदीराम को दी श्रद्धांजलि
शहीद खुदीराम को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, बोकारो: शहीद खुदीराम बोस की 132वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उनकी शहादत को याद किया। घुनपोका साहित्य पत्रिका व शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्यों ने सेक्टर 12 मोड़ पर एकत्रित होकर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर पीएल वर्णवाल ने बताया कि आजादी के आंदोलन में नौजवानों ने जिस आदर्श और उन्नत चरित्र का प्रदर्शन किया था, वैसे चरित्रवान बनने के लिए शहीद खुदीराम बोस से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह साहस और देश के लिए समर्पित होने का जज्बा आज भी प्रेरक है। उपाध्यक्ष मोहन चौधरी ने कहा कि 1947 में राजनैतिक आजादी तो मिली लेकिन सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आजादी के लिए लड़ाई जारी रखनी होगी। आज भी देश में गंभीर समस्याएं हैं, जो मानव विकास में बाधक हैं।

घुनपोका साहित्य पत्रिका के दिलीप बैराग्य ने कहा कि भारत निर्माण के लिए सबसे कम उम्र में शहीद खुदीराम बोस ने अपने प्राणों की आहुति दी। मौके पर परमेश्वर भारती, सत्य नारायण मोदक, स्वपन सरकार, द्वारिका प्रसाद, उज्ज्वल, सचिव मनोज कुमार सिंह, शंकर सिंह, शिबू राय, पी दुबे, गीता शर्मा, डीपी चौरसिया, सोहन महतो, मनोरंजन प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी