पधारु पाहुन एहि घर में हृदय मंदिर बनेलहुं हैं..

बोकारो मिथिला महिला समिति की ओर से गुरुवार को बोकारो क्लब में वार्षिकोत्सव मनाया गया। उद्घ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:20 AM (IST)
पधारु पाहुन एहि घर में हृदय मंदिर बनेलहुं हैं..
पधारु पाहुन एहि घर में हृदय मंदिर बनेलहुं हैं..

बोकारो: मिथिला महिला समिति की ओर से गुरुवार को बोकारो क्लब में वार्षिकोत्सव मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की अध्यक्ष कुमुद कुमार ठाकुर, सीमा ठाकुर, महिला समिति की अध्यक्ष अंजू झा, सचिव उषा झा, अमिता झा, अमरेंद्र कुमार झा, शीला मिश्रा व किरण मिश्रा ने किया।

समिति की सदस्यों ने भगवती वंदना जय-जय भैरवि असुर भयाउनि.. व कोषाध्यक्ष संगीता मिश्रा ने गंणेश वंदना की प्रस्तुति दी।

बाद में रानी दास ने स्वागत गीत पधारु पाहुन एहि घर में हृदय मंदिर बनेलहुं हैं.. लोकगीत की प्रस्तुति दी। समिति की अध्यक्ष अंजू झा को रानी दास व पूनम लाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गायक अरुण पाठक ने स्वर्ग सं सुंदर मिथिला धाम.., सूर्य नारायण झा ने मैथिली लोकगीत व पूनम मिश्रा, रानी दास, आशा झा, भारती झा, जयंती पाठक, चंदा झा, ममता झा, संगीता मिश्रा, उषा झा, पूनम सिंह ने समूहगीत की प्रस्तुति दी। उदीयमान प्रतिभा अक्षिता, प्राची, दिव्या ने शिव स्तुति पर तांडव व वर्षा ने लोकगीत पर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से सबको आनंदित किया।

मुख्य अतिथि कुमुद कुमार ठाकुर ने इसी तरह सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में निरंतर अग्रसर रहने की कामना की। समिति की अध्यक्ष अंजु झा ने मिथिला महिला समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। परिषद् के पूर्व महासचिव हरि मोहन झा ने सांस्कृतिक व समाज उत्थान में समिति के योगदान की प्रशंसा की। मंच संचालन संगीता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एके मिश्रा, पीसी मिश्रा, डॉ अनिल कुमार झा, आभा झा, एके कर्ण, पुष्पा रानी कर्ण, नूतन झा, कंचन झा, सुशीला रानी, नीलू झा, मीरा मिश्रा, एनएन झा, मिहिर झा, एनके झा, आरएन लाल, चंद्रकांत लाल दास, डीसी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी