भाई कराता था अपने ससुर से दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बोकारो शहर के सेक्टर बारह थाना इलाके की एक 15 वर्षीय किशोरी के सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:23 PM (IST)
भाई कराता था अपने ससुर से दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
भाई कराता था अपने ससुर से दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बोकारो: शहर के सेक्टर बारह थाना इलाके की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके भाई का ससुर ही दुष्कर्म करता था। भाई की सहमति से उसका ससुर यह घृणित कार्य करता था। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो पुलिस से इसकी शिकायत की। रविवार को पुलिस ने किशोरी के 20 वर्षीय भाई और भाई के 55 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

किशोरी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसके घर के पास ही भाई का ससुर भी रहता है। दुर्गा पूजा में भाई ने अपने ससुर से कुछ रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद भाई ने किशोरी को अपने ससुर के पास भेज दिया। भाई का ससुर उसे अलग-अगल स्थानों पर घुमाने के बहाने ले गया और पांच-छह बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।

बता दें कि बीते दो माह पहले भी किशोरी थाना पहुंची थी। उस समय वह अपने स्वजनों पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी। थाना प्रभारी ने पूरे मामले को सीडब्ल्यूसी के पास भेज दिया था। उस समय न तो थाना में और न ही सीडब्ल्यूसी के सामने किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई थी। गर्भवती होने पर वह अपने स्वजनों के साथ थाना पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी