बेलगाम रफ्तार करती जिदगी से तकरार

जागरण संवाददाता बोकारो हर वर्ष जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को यातायात नियमों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 10:43 PM (IST)
बेलगाम रफ्तार करती जिदगी से तकरार
बेलगाम रफ्तार करती जिदगी से तकरार

जागरण संवाददाता, बोकारो : हर वर्ष जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग खूब तामझाम करता है। जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाया जाता है तो नियम तोड़ने वालों को फूलमाला पहनाकर गांधीगिरी भी होती है। सप्ताह समाप्त होते ही दोनों विभाग लचर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने में जुट जाता है।

कुछ वर्ष पहने बनी जिला सड़क सुरक्षा समिति की कई योजनाएं भी बैठकों के बाद कागजों तक सिमट कर रह जाती हैं। यही वजह है कि औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए बनी बोकारो की सड़कों पर लगातार मौत हो रही है। लापरवाह चालक और बेपरवाह व्यवस्था की वजह से जिले की सड़कें बेशकीमती मानव संसाधनों को लगातार निगल रही है। ध्वस्त यातायात व्यवस्था से हर वर्ष सौ से अधिक लोगों की मौत हो हो रही है तो दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर या तो स्थायी विकलांगता की ओर चले जा रहे हैं या फिर महीनों इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं।

बीते दो वर्ष दस माह के पुलिस व परिवहन विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 369 बेशकीमती मानव जीवन को जिले की सड़कें निगल चुकी हैं। वर्ष 2018 से 2020 के अक्टूबर माह तक कुल सड़क हादसों की संख्या 620 रही। इन सड़क हादसों में 369 की मौत हो गई। 358 लोग घायल भी हुए। घायलों में कई लंबे इलाज के बाद उम्र भर के विकलांग हो गए। सड़क दुर्घटना बीते तीन वर्ष

------------------

वर्ष 2018 में जनवरी से अक्टूबर तक सड़क दुर्घटना का रिपोर्ट

माह --कुल दुर्घटना--दुर्घटना मृत्यु ---घायलों की संख्या

1. जनवरी-- 25-- 12-- 11

2. फरवरी --31-- 14-- 17

3.मार्च --20--12--7

4.अप्रैल-- 23-- 9-- 14

5. मई--20-- 12-- 8

6. जून --24-- 6-- 17

7. जुलाई--24--9-13

8.अगस्त--22-- 15-- 7

9.सितंबर-- 17-- 10-- 7

10. अक्टूबर--20-- 9-- 11

--------------

कुल :: 226--- 108--- 112

---------------------------------------------

वर्ष 2019 में जनवरी से अक्टूबर तक सड़क दुर्घटना का रिपोर्ट

माह --कुल दुर्घटना--दुर्घटना मृत्यु ---घायलों की संख्या

1. जनवरी-- 25 --- 18--- 9

2. फरवरी --36--- 17--- 14

3.मार्च --16 --- 12--- 4

4.अप्रैल-- 27 --- 16 --- 25

5. मई--26 --- 18 --- 18

6. जून --31 --- 15--- 14

7. जुलाई--31 --- 21 --- 17

8.अगस्त--32 --- 18 --- 21

9.सितंबर-- 32 --- 20 --- 13

10. अक्टूबर--21 --- 16--- 9

--------------------------------------

कुल 277-- 171-- 144

----------------

2020 में जनवरी से अक्टूबर तक सड़क दुर्घटना

माह --कुल दुर्घटना--दुर्घटना मृत्यु ---घायलों की संख्या

1. जनवरी-- 22--13-- 10

2. फरवरी --26--18-- 13

3.मार्च --24--12-- 20

4.अप्रैल-- 7--3--3

5. मई--13 --8--7

6. जून --14--7-- 10

7. जुलाई--10--3-- 8

8.अगस्त--16--11--5

9.सितंबर--15--6--9

10. अक्टूबर--20--9-- 17

-------------

कुल : 167-90--102

chat bot
आपका साथी