बारिश ने बढ़ाई पुस की कनकनी

बोकारो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बोकारो जिला में भी दिखने लगा है। इससे शहर अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:01 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:01 AM (IST)
बारिश ने बढ़ाई पुस की कनकनी
बारिश ने बढ़ाई पुस की कनकनी

बोकारो : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बोकारो जिला में भी दिखने लगा है। इससे शहर और गांव के लोग पुस की कनकनी से परेशान हैं। रविवार की शाम हुई बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम होते ही कनकनी बढ़ गई। लोग घरों में रहने को विवश हो गए हैं। मौसम के बदले मिजाज के कारण आम लोगों सहित दैनिक मजदूरी करनेवाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं ठंड को लेकर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्रशासनिक स्तर पर प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। मौसम के बदले मिजाज और लगातार बढ़ रही ठंड के कारण मानव स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है।

संभावित तापमान

------

दिन -अधिकतम -न्यूनतम

15 दिसंबर -23 -15

16 दिसंबर- 24 -16

17 दिसंबर-24 - 10

18 दिसंबर- 23- 9

19 दिसंबर-23- 8

chat bot
आपका साथी