युवाओं के बूते मजबूत होगी पार्टी

संवाद सहयोगी जैनामोड़ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सोमवार को जैनामोड़ कार्यालय मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
युवाओं के बूते मजबूत होगी पार्टी
युवाओं के बूते मजबूत होगी पार्टी

संवाद सहयोगी, जैनामोड़ : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सोमवार को जैनामोड़ कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में पूरी ईमानदारी के साथ जुटने की अपील की। युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवा शक्ति के भरोसे ही किसी भी संगठन को सशक्त बनाने की कल्पना की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को अगर कोई पंख लगा सकता है तो वह युवा ही हैं। युवाओं के मजबूत कंधे के दम पर ही पार्टी की रीढ़ मजबूत होती है।

कहा कि युवा अगर चाह ले तो हमारा देश एक विकसित तथा सुरक्षित देश बन सकता है। उन्होंने युवाओं को बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे दमखम से कार्य करने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने युवाओं को बिना भेदभाव किए एक सूत्र में बंधकर चुनावी कार्य में जुटने की सलाह दी। इससे पूर्व तिवारी के जैनामोड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र महतो, विक्रम गोस्वामी, सक्षम सिंह, बलराम रवानी, वासुदेव मिश्रा, आनंद मुर्मू, सुनील मंडल, जय नारायण मरांडी, संतोष नायक, गोविद टुडू, गौरव सिंह, कुमार मुकेश उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी