विधायक ने नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चास भाजपा चास नगर उत्तरी कार्यसमिति की बैठक चास स्थित वीणा रिजेंसी में अध्यक्ष पन्ना लाल कान्दू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:34 PM (IST)
विधायक ने नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विधायक ने नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चास : भाजपा चास नगर उत्तरी कार्यसमिति की बैठक चास स्थित वीणा रिजेंसी में अध्यक्ष पन्ना लाल कान्दू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सह विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक ने नगर निगम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जाए। नगर निगम चुनाव में मेयर, डिप्टी मेयर एवं सभी 35 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर पूरे दम खम से लग जाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण विकास योजनाओं को गति नहीं मिल रहा है। ऐसी विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। बोकारो में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को बंद कराने के लिए विरोधी दल लगे हुए हैं, लेकिन विरोधी दल के मंसूबे को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। उनकी इच्छाशक्ति के बल पर विधानसभा में कई महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को धरातल में उतारा जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री सह नगर प्रभारी संजय त्यागी, महामंत्री प्रकाश प्रामाणिक, रंजीत वर्णवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती राणा ,जिला उपाध्यक्ष लीला देवी, महिला मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी अर्चना सिंह, उत्तरी छोटानागपुर सह प्रभारी प्रगति शंकर, पूर्व जिला मंत्री उदय चंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष गणेश राय, कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह राठौर, कमलेश ठाकुर, महेंद्र राय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष झंडू दे, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविद राय, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अनूप कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कोहिनूर मांझी मंडल, उपाध्यक्ष राजेश घोषाल, हरे कृष्ण, विजय कुमार शर्मा, पप्पू चौरसिया, हराधन झरियात, मंत्री मंजू देवी, राहुल रंजन, मीडिया प्रभारी गुलाब महतो, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज वर्णवाल, चंद्रशेखर सिंह, शैलेश वर्णवाल, अशोक सिंह, बुद्धेश्वर घोषाल, सुदाम आचार्य, सल्लू अंसारी, तारा शाह, शबा कौसर, जमादार अंसारी, रमेश कुमार, शंकर कुमार, विनय मिश्रा, के एन सिंह, राज सिंह, राम भजन सिंह, रोशन सिंह, राजेश रजवार, दिलीप पाल, आकाश सिंह, संजीत कुमार पलटा, दिनेश महतो, लक्ष्मण सिंह, जयदीप सिंह, राहुल रंजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी