आप की हुई जिप सदस्य सुनीता, लड़ सकती हैं चुनाव

संवाद सहयोगी जैनामोड़ आम आदमी पार्टी की बैठक सोमवार को जैनामोड़ में जिला संयोजक दीपक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 11:14 PM (IST)
आप की हुई जिप सदस्य सुनीता, लड़ सकती हैं चुनाव
आप की हुई जिप सदस्य सुनीता, लड़ सकती हैं चुनाव

संवाद सहयोगी, जैनामोड़ : आम आदमी पार्टी की बैठक सोमवार को जैनामोड़ में जिला संयोजक दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी दीपनारायण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों, शोषितों व दलितों के उत्थान को लेकर लगातार संघर्षरत है। झारखंड अलग राज्य गठन के वर्षों बीत गए, परंतु जो सपना था वह आज भी अधूरा है। इस दौरान जिप सदस्य सुनीता टुडू ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

सुनीता टुडू ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने जनता की सुविधाओं को लेकर जो कार्य किया है, इससे प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। विदित हो कि सुनीता टुडू गत विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है और माना जा रहा है कि वे चुनाव भी लड़ सकती है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ललितेश्वर हेम्ब्रम, पांडव महथा, मेधु सिंह, सुरेश मुर्मू, सुखदेव महतो, अनिल गोराई, लालदेव महतो, बलदेव टुडू, मंगल हांसदा, मोहन टुडू, हरेंद्र हांसदा, गालो देवी, संगीता, सुगनी, पार्वती आदि शामिल हैं। इस अवसर पर धनबाद जिलाध्यक्ष देवनागरी सिंह, कुमार राकेश, विधान चंद्र राय, मेहबूब आलम, उतर सिंह चौधरी, शेख शहाबुद्दीन, सुनील टुडू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी