देश में चल रही तानाशाह सरकार

संवाद सहयोगी पेटरवार अनाज खाद्य तेल दवाइयां कपड़ा से लेकर के पेट्रोल-डीजल के दामों मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:25 PM (IST)
देश में चल रही तानाशाह सरकार
देश में चल रही तानाशाह सरकार

संवाद सहयोगी, पेटरवार : अनाज, खाद्य तेल, दवाइयां, कपड़ा से लेकर के पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अभियान की शुरुआत पेटरवार पेट्रोल पंप में सभा हुई। सभा की अध्यक्षता महेंद्र मुंडा ने की।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव पंचानन महतो ने कहा कि देश में तानाशाह की सरकार चल रही है। लोकतंत्र विलोपित कर दिया गया है और जनता के अधिकार को फ्लाइट मोड में कर दिया गया है।

राज्य सचिव मंडल के सदस्य इफ्तेखार महमूद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में देश के शासक वर्ग ने कल्याणकारी स्वरूप को विलोपित कर व्यापारिक स्वरूप धारण कर लिया है। 15 मई से लेकर 14 जून तक के एक माह की अवधि में पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रति लीटर छह रुपये की वृद्धि की गई है। इससे देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। कहा कि मोदी सरकार के पास सर्वसाधारण के लिए कोई सकारात्मक सोच दिखाई नहीं पड़ रहा है। इस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया और देश की अर्थव्यवस्था की रक्षा करने वाले किसानों को उलझा कर रखे हुए है।

इस अवसर पर महेंद्र मुंडा, समर मांझी, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, कालू बंसल, अगलू झांसी, सुमन महतो, टेकन महतो, पूरन पूरी, भोला महतो, राधेश्याम महतो, हरिदास महतो, राजकुमार तुरी, दिनेश्वर महतो, बद्री मुंडा, सुरेश प्रजापति, अफजल दुर्रानी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी