कुएं से ग्रामीण का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
ऊपरघाट (बेरमो) नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना अंतर्गत पलामू पंचायत के कोड़ाड
ऊपरघाट (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना अंतर्गत पलामू पंचायत के कोड़ाडीह स्थित एक कुएं से 35 वर्षीय लोकनाथ महतो का शव गुरुवार को बरामद किया गया है। सुबह गांव की कुछ महिलाएं कुएं से पानी लेने गई थी, शव उतराया देख शोर मचाते हुए ग्रामीणों को सूचना दी। शव मिलने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। धीरे-धीरे काफी भीड़ कुएं के पास जमा हो गई। किसी ने शव कि शिनाख्त करते हुए स्वजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पेंक-नारायणपुर थाना को दी, अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंच शव को कुएं से निकाल कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोकनाथ की पत्नी सुनीता देवी और बेटा 12 वर्षीय पवन कुमार, एवं आठ वर्षीय सचिन कुमार का को रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे वह घर से बिना खाए तुंरत वापस लौटने की बात कह निकले थे। काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों ने बताया कि लोकनाथ महतो प्रवासी मजदूर थे। लॉकडाउन के बाद घर आकर जहां-तहां दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर वह काफी परेशान नजर आ रहा था। ग्रामीणों में हरि महतो, निर्मल महतो, दिनेश महतो, संजय महतो, महेंद्र महतो आदि ने मृतक के स्वजनों को ढांढस बधाया। वर्जन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। यह भी हो सकता है कि मुंडेर पर बैठे रहने के क्रम में वह कुएं में गिर गया होगा। जांच की जा रही है। - सुधांशु श्रीवास्तव, प्रभारी, पेंक-नारायणपुर थाना