हड़ताल से कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा चास शहर

चास चास नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। शहर में विभिन्न जगहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। इन्हें उठाने के लिए नगर निगम कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 12:55 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 12:55 AM (IST)
हड़ताल से कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा चास  शहर
हड़ताल से कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा चास शहर

चास: चास नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। शहर में विभिन्न जगहों पर कचरा का अंबार लग गया है। सफाई मित्रों के हड़ताल से सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। सफाई मित्र पिछले 12 दिनों से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। सफाई कार्य बंद होने से शहर के अधिकांश इलाकों में नाली चोक हो चुका है। नालों से गंदा पानी सड़क पर बहने एवं जहां-तहां बिखरे कचरे के ढेर से बीमारियां बढ़ रही है। गंदगी व दूषित नाली के पानी के चलते डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल बुखार से लोग पीड़ित हो रहे है। प्रत्येक वार्ड में घरों पास सड़क पर कचरा फैल जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सड़क पर कचरा का ढेर हो जाने के कारण आवारा जानवर उसे ओर फैला रहे है। कचरा का ढेर सड़क पर फैल जाने से लोगों को दुर्गंध के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के सभी वार्ड धीरे-धीरे कचरा के ढेर में तब्दील होते जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे राज्य में नंबर एक आने वाले शहर में जगह-जगह कचरा का ढेर देख लोग परेशान है।

---

निगम प्रशासक व सफाई मित्र अपने-अपने जिद पर अड़े :

चास नगर प्रशासक सफाई मित्रों के सभी मांगों पर अमल करने के लिए सहमत हो गया। उनकी मांगों पर पहल करते हुए समय सीमा भी निर्धारित कर दी है, लेकिन सफाई मित्र सभी मांगों पर लिखित रूप से आश्वासन मांग रही है, जिसे निगम प्रशासक देने को तैयार नहीं है। निगम प्रशासक के साथ दो बार हुई वार्ता में मौखिक रूप से सभी मांगों को मानने का आश्वासन दे चुकी है। सफाई मित्र मौखिक आदेश को नहीं मान रहे है। सफाई मित्रों का कहना है तब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता है हड़ताल जारी रहेगा। निगम प्रशासक ने कहा कि अगर सफाई मित्र सोमवार से काम पर नहीं लौटे तो कार्रवाई किया जाएगा।

----

सफाई नहीं होने से सड़क पर फैल रहा कचरा:

सफाई कर्मियों के हड़ताल से चास में मुख्य सड़क व मोहल्ला में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। सफाई कर्मियों के हड़ताल से सभी 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप हो गया है। कर्मियों के हड़ताल के कारण वार्ड से कचरा का उठाव भी नहीं हो सका। जिस कारण कचरा का ढेर सड़क पर फैलने लगा है। लोगों को कचरा का ढेर से आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही है। श्री राम चौक, चेक पोस्ट, कुंवर सिंह कॉलोनी मोड़, सर्वोदय नगर, पुराना बाजार, प्रभात कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, अंसारी मोहल्ला, सरदार कॉलोनी, कैलाश नगर, राम नगर कॉलोनी, महावीर चौक सहित अन्य जगहों पर कचरा जमा हो गया है। कचरा का ढेर जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। बेसहारा पशु कचरा को फैलाने में लगे है। सफाई नहीं होने से डस्टबिन कचरा से भर गया है। नालियों का गंदगी से अटी पड़ी है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर भी कोई नहीं सुन रहा है।

---

वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

शहर का सफाई कार्य कर रहे थ्री आर कंपनी सफाई मित्रों के हड़ताल से सफाई प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुजीत कुमार का कहना है कि कचरा का उठाव नियमित रूप से किया जा रहा है। सफाई मित्रों के हड़ताल से नालियों की सफाई नहीं हो रहा है। दो दिन में हड़ताल समाप्त नहीं किया गया तो वैकल्पिक व्यवस्था कर वार्ड में सफाई कार्य कराया जाएगा।

---

क्या कहते है शहरवासी

फोटो: 2 बोकारो 10

शहर का सफाई कार्य नहीं होने से सड़क पर कचरा का ढेर लग गया है। दुर्गंध से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करने पर कोई सुनने वाला नहीं है।

गुड्डू , कुवंर सिंह कॉलोनी

----------------------------------------

फोटो: 2 बोकारो 11

नगर निगम सफाई कार्य को लेकर पूरी तरह उदासीन है। शहर के लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। कचरा का उठाव नहीं होने से मोहल्ला के सड़कों पर कचरा फैला हुआ है।

विनोद शर्मा , कुवंर सिंह कॉलोनी

--------------------------------

फोटो: 2 बोकारो 12

नगर निगम को केवल होल्डिग से मतलब है। सफाई से कोई मतलब नहीं है। कचरा का उठाव नहीं होने से लगाये गये डस्टबिन भर गये है। सड़क पर कचरा फैल रहा है।कचरा का ढेर हो जाने से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है।

राजेश उपाध्याय , कुवंर सिंह कॉलोनी

----

फोटो: 2 बोकारो 13

सफाई बंद रहने के कारण नालियां जाम हो गया है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कचरा सड़क पर फैला हुआ है। सफाई कार्य नहीं होने से शहर में गंदगी का ढेर लग गया है।

उपेन्द्र सिंह , कुवंर सिंह कॉलोनी

--

वर्जन:

सफाई मित्रों की सभी मांगों को मान लिया गया है। इसके बावजूद दूसरे के बहकावे में काम नहीं कर रहे है। चार जनवरी तक काम पर नहीं लौटे तो वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई कार्य किया जाएगा। नोटिस दिया जा चुका है।

शशि प्रकाश झा, अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम

chat bot
आपका साथी