तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

बेरमो बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मी अब काफी बढ़ गई है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:14 PM (IST)
तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के चुनाव की बढ़ी सरगर्मी
तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

बेरमो : बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मी अब काफी बढ़ गई है। सभी 39 प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने चुनाव कार्यालय भी खोला है। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 10 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के छह, उपाध्यक्ष पद के तीन, महासचिव पद के चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के तीन, कोषाध्यक्ष पद के पांच, उपकोषाध्यक्ष पद के दो एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें अध्यक्ष पद के बद्रीनारायण पोद्दार, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा, प्रबोध कुमार महथा एवं रामवल्लभ महतो और उपाध्यक्ष पद के अजीत कुमार लाल, महादेव राम व नोगेनचंद्र मंडल शामिल हैं।

वहीं, महासचिव पद के प्रत्याशियों में मोहितोष चक्रवर्ती, सुशील कुमार सिंह, वकील महतो एवं वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के चंद्रशेखर प्रसाद, महेश ठाकुर, राजीव कुमार तिवारी, रमेंद्र कुमार सिन्हा व शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के राकेश कुमार, रीतेश कुमार जायसवाल एवं तेजू करमाली, कोषाध्यक्ष पद के आनंद कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, हेमंत कुमार गुरु, जगदीश मिस्त्री व महादेव महतो शामिल हैं। जबकि उपकोषाध्यक्ष पद के सुभाष कटरियार एवं सुजीत कुमार जायसवाल और कार्यकारिणी सदस्य पद के अव्यय, अनिल कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जायसवाल, गणेश तिवारी, मृत्युंजय कुमार झा, मुनमुन कुमारी, निरंजन महतो, रवींद्रनाथ बोस, शिवकुमार रविदास, उमेश प्रसाद व विकास कुमार प्रत्याशी हैं।

chat bot
आपका साथी