इलाज के दौरान किशोर की मौत

बोकारो सेक्टर दो ए आवास संख्या 03-09 निवासी 13 वर्षीय किशोर आयुष कुमार सिंह की इलाज के द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:22 PM (IST)
इलाज के दौरान किशोर की मौत
इलाज के दौरान किशोर की मौत

बोकारो : सेक्टर दो ए आवास संख्या 03-09 निवासी 13 वर्षीय किशोर आयुष कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद किशोर को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार को उसकी मौत हो गई। किशोर के पिता मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि आयुष अधिकतर एक्टर सुशांत सिंह का खबर टीवी में देखता था। इस कारण माता ने उसे डांटा था। माता के डांट से आक्रोशित होकर आयुष टीवी वाले कमरा से निकलकर अपने आउटहाउस रूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। आयुष की माता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिली। मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से कमरा का दरवाजा तोड़ा। आयुष कमरा के अंदर फंदा के सहारे लटक रहा था। फंदा काटकर आयुष को नीचे उतारा गया। उसे बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया।

chat bot
आपका साथी