धनतेरस में डाकघर बेचेगा सोवरेन गोल्ड बांड

जागरण संवाददाता बोकारो डाक विभाग धनतेरस को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गया है। धन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM (IST)
धनतेरस में डाकघर बेचेगा सोवरेन गोल्ड बांड
धनतेरस में डाकघर बेचेगा सोवरेन गोल्ड बांड

जागरण संवाददाता, बोकारो : डाक विभाग धनतेरस को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गया है। धनतेरस पर डाक विभाग की ओर से सोवरेन गोल्ड बांड की बिक्री की जाएगी। इस योजना के तहत कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम सोने के मूल्य के बराबर राशि के बांड खरीदे जा सकते हैं। सोवरेन गोल्ड बांड में सरकार सोने के मूल्य के बराबर ब्याज देती है। जिस तरह बैंक में जमा पैसे पर ब्याज मिलता है, उसी प्रकार बांड पर भी ब्याज दिया जाता है। गोल्ड बांड के प्रबंधन के लिए सरकार किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेती है।

स्कीम में कैसे करें निवेश : सोवरेन गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंकों व डाकघरों से इसकी खरीदारी की जा सकती है। सोवरेन गोल्ड बांड में कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम तक सोना की खरीदारी की जा सकती है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम तय की गई है। सोवरेन गोल्ड बांड निवेश करने के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलेगा ही, इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। सोवरेन गोल्ड बांड में एक लाख रुपये का निवेश करने पर एक साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज का यह पैसा निवेशक के खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ परिपक्वता पर दी जाती है। सोवरेन गोल्ड बांड की आठ साल में परिपक्व होता है। लेकिन निवेशक चाहें तो पांच साल, छह साल या सात साल के बाद इसे बेच भी सकता है।

chat bot
आपका साथी