कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने पर बीईईओ को स्पष्टीकरण

बेरमो बेरमो कोयलांचल के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को प्रशासन की ओर से आयोजित आपके द्वार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:40 PM (IST)
कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने पर बीईईओ को स्पष्टीकरण
कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने पर बीईईओ को स्पष्टीकरण

बेरमो : बेरमो कोयलांचल के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को प्रशासन की ओर से आयोजित आपके द्वार आप की सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्या का समाधान आन द स्पाट किया गया। नावाडीह प्रखंड की खरपीटो पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर दो बजे तक नावाडीह बीईईओ बीपी मोदी के नहीं पहुंचने पर बीडीओ संजय शांडिल्य ने स्पष्टीकरण निकाल जवाब देने को कहा है। यहां लगाए गए विभिन्न स्टाल पर ई-श्रम कार्ड 40, नया राशन कार्ड 16, कोविड-19 वैक्सीन 170, केसीसी एक, भूमि सत्यापन चार, 30 मजदूरों का जाब कार्ड नवीनीकरण, मातृ वंदना का छह आवेदन के साथ 550 गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कृषि पदाधिकारी मुकुंद बाड़ा, जेएसएस सतेंद्र साह, अंचल निरीक्षक युवराज गोप, बीटीएम मोतीलाल रजक, प्रधान गुड़िया देवी, पंचायत सेवक मुंशीलाल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों के बीच 45 जाबकार्ड, 21 ई-श्रम कार्ड, 15 पेंशन, तीन विकलांग पेंशन, 22 ग्रीन कार्ड आदि का वितरण किया। वहीं शिविर में 210 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के सभी पंचायतों में लोगों की कई समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा रहा है। बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, निवर्तमान प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, निवर्तमान मुखिया चमेली देवी, पूर्व मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. सुरेश कुमार, पंचायत सेवक उपेंद्र मुंडा, रोजगार सेवक विनय गुरु आदि मौजूद थे। करगली बाजार स्थित मवि में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग की ओर से लोगों की जांच कर निश्शुल्क दवा का वितरण किया गया। बेरमो सीओ मनोज कुमार ने कहा कि फुसरो नगर के सभी वार्ड में सरकार आपके द्वार पहुंच रही है, ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके, सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसकी जानकारी के अभाव में जनता लाभ नहीं ले पा रही है। मौके पर नप अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, सीआइ जमील अहमद, राहत निहाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, प्रकाश गुप्ता, दिलीप सिंह, राजीव कुमार, देवजीत चटर्जी, शंकर राम आदि थे।

chat bot
आपका साथी