करतारपुर साहिब वीजा शुल्क पर SAD प्रमुख सुखवीर बादल ने कसा तंज, बताया पूरे पाकिस्तान से 700 प्रतिशत अधिक Bokaro News

बादल ने कहा कि पूरा सिख समाज अभी 1984 दंगा के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। बोकारो में लगभग 100 सिखों की हत्या हुई थी। इस नरसंहार के दोषी आज भी घूम रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 04:12 PM (IST)
करतारपुर साहिब वीजा शुल्क पर SAD प्रमुख सुखवीर बादल ने कसा तंज, बताया पूरे पाकिस्तान से 700 प्रतिशत अधिक Bokaro News
करतारपुर साहिब वीजा शुल्क पर SAD प्रमुख सुखवीर बादल ने कसा तंज, बताया पूरे पाकिस्तान से 700 प्रतिशत अधिक Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बोकारो पहुंचे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बोकारो के सिख पंथ के लोगों को उल्लास से प्रकाश पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा है-सिख समाज हमेशा से जहां भी रहता है समाज के लिए काम करता है। सभी एकजुट रहे हैं और गुरू की बातों का अमल करें।

बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा सिख समाज अभी 1984 के  दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। बोकारो में लगभग 100 सिखों की हत्या हुई थी। इस नरसंहार के दोषी आज भी धूम रहे है। झारखंड के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि विशेष जांच टीम बनाकर नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाएं। केवल मुआवजा का मिलना या भाषण भर से पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। इसके लिए सीबीआई के द्वारा गठित एसआइटी को बोकारा का मुकदमा भी दिया जाना चाहिए।

करतारपुर कॉरिडोर केन्द्र सरकार की ऐतिहासिक पहल : ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे में गुरू नानकदेव महाराज ने अपने जीवन के 18 साल बिताए थे । इसका दर्शन करना सिखों के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस कॉरिडोर के खुलने से सिख समाज के लोग सीधे दर्शन कर सकेंगे। पाकिस्तान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे पाकिस्तान घुमने के लिए मिलने वाला विजा के लिए तीन डॉलर की रकम देनी होती है, पर करतारपुर के लिए 20 डॉलर अर्थात 1500 रुपये रखा गया है। इस पर पाकिस्तान की सरकार को विचार करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी