विज्ञान के सहारे मानव ने तय की विकास की राह

डैफोडिल पब्लिक स्कूल सोलागीडीह चास में बुधवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मानव अधिकार विजन की जिलाध्यक्ष सुषमा ओझा व कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुषमा ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 09:00 PM (IST)
विज्ञान के सहारे मानव ने तय की विकास की राह
विज्ञान के सहारे मानव ने तय की विकास की राह

जागरण संवाददाता, बोकारो: डैफोडिल पब्लिक स्कूल सोलागीडीह चास में बुधवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मानव अधिकार विजन की जिलाध्यक्ष सुषमा ओझा व कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुषमा ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना चाहिए। इन्हें विज्ञान के रहस्य से परिचित कराना चाहिए, क्योंकि विज्ञान के सहारे मानव ने विकास की राह तय की। विद्यालय के प्राचार्य शशि शंकर प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से इनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। साइंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोज, जितेंद्र व जब्बार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन किया। मौके पर उप प्राचार्य मुस्कान, रीना, सुनीता, शीला, सौरभ, उमा, रंजना, रजलक्ष्मी, मल्लिका, मुशर्रत, हीना, दीपा, शहजादी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी