संविधान की मूल भावना का करें आदर

जागरण संवाददाता बोकारो संविधान दिवस पर गुरुवार को डीआरडीए के निदेशक सादात अनवर ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:40 PM (IST)
संविधान की मूल भावना का करें आदर
संविधान की मूल भावना का करें आदर

जागरण संवाददाता, बोकारो : संविधान दिवस पर गुरुवार को डीआरडीए के निदेशक सादात अनवर ने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहराया। इसके मूल मंत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रजातांत्रिक ढांचे में नागरिकों की सरकार, नागरिकों के द्वारा बनाई जाती है, जो अंतत: नागरिकों की सेवा में कार्य करती है। यह पूर्ण व्यवस्था संविधान में वर्णित भावनाओं के अनुसार चलती है। संविधान वह पवित्र किताब है, जिसने देश के सभी हिस्सों को पिरोकर साथ रखा है। यह संविधान ही है जिसने हमें आजादी और परस्पर मौलिक अधिकार दिए हैं। संविधान के बुनियाद पर ही देश में शांति और समृद्धि है।

प्रत्येक भारतीय को मिला है मौलिक अधिकार : बताया कि संविधान ने भारतीय नागरिकों को सात मौलिक अधिकार दिए हैं। यह अधिकार हर एक व्यक्ति को कुछ विशिष्ठ शक्ति प्रदान करती हैं। साथ ही 11 मौलिक कर्तव्यों को भी संविधान में जिक्र किया गया है। संविधान निर्माताओं के भावनाओं को बोध कराने के लिए मनाया जाता है संविधान दिवस।

बीएसएल में मनाया गया संविधान दिवस

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश न संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक आर कुशवाहा, वीके पाण्डेय, अतनु भौमिक, डीके साहा, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, अन्य वरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। समारोह के दौरान उप महाप्रबंधक शान्ता एच सिन्हा ने संविधान दिवस की पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी ।

चास में सीआरपीएफ ने मनाया संविधान दिवस

जागरण संवाददाता,चास: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 26 वीं बटालियन चास आइटीआइ मोड़ में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेदकर की जयंती संविधान दिवस के रूप में मनाया। अधिकारी व जवानों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। द्वितीय कमान अधिकारी सुनिल कुमार राही ने कहा कि संविधान मूल कर्तव्यों की शिक्षा देता है। संविधान मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि अपने मूल्य कर्तव्य पर ध्यान दे। इस मौके पर सीआरपीएफ के आधिकारी व जवान उपस्थित थे। वहीं जिला कृषि कार्यालय में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, मनेाज कुमार, निमाई प्रसाद साह, उज्जवल कांत, सुमित कुमार, अशोक कुमार, वंदना कुमारी, मोतीलाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी