सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारी परेशान

राज्य स्तरीय नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ बोकारो की ओर से उपायुक्त कार्यालय के पास धरना दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमंडलीय मंत्री गजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 08:44 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारी परेशान
सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारी परेशान

संवाद सहयोगी, बोकारो: राज्य स्तरीय नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ बोकारो की ओर से उपायुक्त कार्यालय के पास धरना दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमंडलीय मंत्री गजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। इस दौरान धरना कार्यक्रम में उपस्थित होकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त मंत्री सपन कुमार कर्मकार ने समर्थन किया।

वर्मा ने कहा कि रघुवर सरकार की नीति गलत है। गलत नीतियों के कारण आज झारखंड प्रदेश में कर्मचारियों से लेकर जनता तक परेशान है। लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन कर्मियों की समस्याएं दूर नहीं हो रही है। यहीं हाल जनता की भी है।

बताते चले कि पंचायत सचिव एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। मौके पर जिला मंत्री भरत लाल स्वर्णकार, धीरेंद्र रजक, अश्विनी कुमार पांडेय, राजू, मनोज कुमार दास, संतोष नायक, प्रफुल महतो, मदन रजक, महादेव महतो, रामयंश सिंह चौधरी, ध्रुवपद गो, भरत किशोर महतो, रघुनाथ रविदास, मोहन रविदास, कामेश्वर महतो, अखिलेश्वर महतो, अशोक महतो, रेवा महतो, सुरेश महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी