आर्थिक क्षति को पूरा करने के लिए मजदूरों को निशाना बना रही भाजपा

सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में श्रम कानून में बदलाव करने के विरोध में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 05:47 PM (IST)
आर्थिक क्षति को पूरा करने के लिए मजदूरों को निशाना बना रही भाजपा
आर्थिक क्षति को पूरा करने के लिए मजदूरों को निशाना बना रही भाजपा

जागरण संवाददाता, बोकारो: सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में श्रम कानून में बदलाव करने के विरोध में धरना दिया गया। मौके पर यूनियन के महासचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि लॉकडाउन में देश को हुई आर्थिक क्षति को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार मजदूरों को निशाना बना रही है। कॉरपोरेट घरानों को 8 घंटे के बजाए 12 घंटे काम कराने का आदेश देकर भाजपा ने मजदूरों को बंधुआ बनाने पर आतुर है। कहा कि 8 घंटे कार्य दिवस लागू कराने के लिए मई दिवस जाना जाता है। इस दिवस को भाजपा लुप्त करना चाहती है। कहा कि सरकार की इस मजदूर विरोधी कदम का पूरे देश में विरोध हो रहा है। भाजपा सरकार अपने इस निर्णय को वापस ले, अन्यथा लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना में जेएन सिंह, लोकनाथ सिंह, एजीके सिन्हा, अशोक कुमार प्रसाद, आरपी वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी