सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से सफलता चूमेगी कदम

प्राथमिक विद्यालय को-आपरेटिव कालोनी में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि समाजसेवी सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य कुमार अमरदीप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:19 PM (IST)
सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से सफलता चूमेगी कदम
सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से सफलता चूमेगी कदम

जागरण संवाददाता, बोकारो: प्राथमिक विद्यालय को-आपरेटिव कालोनी में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि समाजसेवी सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य कुमार अमरदीप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों व विद्यार्थियों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इनका मुकाबला करने के लिए स्वयं को तैयार करना चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से सफलता कदम चूमेगी। इसलिए लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। कहा कि स्कूल में गरीब बच्चों की सहायता को लेकर कापी, पेंसिल, कलम, कटर व रबर बैंक खोला जाएगा। इसके माध्यम से यहां अध्ययनरत गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राचार्य सह विद्यालय प्रबंध समिति की संयोजक अलका कुमारी ने कहा कि दुंदीबाद व आसपास के क्षेत्र की झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों व लोगों को शिक्षा का मोल बताया जा रहा है। आनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में काम किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कविता देवी, समाजसेवी सह मिड टाउन कपल्स के साजन कपूर व शिक्षक मनोज कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आनलाइन तिमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर राबिया खातून, बेबी देवी के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी