कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भाजपाई

सेवा ही संगठन और मेरा बूथ कोरोना मुक्त जैसे उद्देश्यों के साथ जिले के भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों लोगों की सेवा में जुटे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने यह बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:29 PM (IST)
कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भाजपाई
कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भाजपाई

संवाद सहयोगी, जैनामोड़: सेवा ही संगठन और मेरा बूथ कोरोना मुक्त जैसे उद्देश्यों के साथ जिले के भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों लोगों की सेवा में जुटे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने यह बात कही। उन्होंने बुधवार को जैनामोड़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं।

कहा कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सूबे की सरकार तथा प्रशासन को संसाधनों को बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र आज पूरे देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन यहां के अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की कमी चिता का विषय है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों में डॉक्टर व नर्स की कमी दूर करने की मांग की। कोरोना काल में राज्य सरकार से किसानों को निश्शुल्क खाद, बीज, कृषि यंत्र मुहैया कराने की मांग की, ताकि अनाज का संकट न हो। उनके साथ अरविद कुमार भी थे।

chat bot
आपका साथी