पर्यावरण में फैलता प्रदूषण नदियों के लिए अभिशाप

जासं बोकारो विश्व नदी दिवस पर सामाजिक संस्था व‌र्ल्ड ग्रीनलाइन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
पर्यावरण में फैलता प्रदूषण नदियों के लिए अभिशाप
पर्यावरण में फैलता प्रदूषण नदियों के लिए अभिशाप

जासं, बोकारो : विश्व नदी दिवस पर सामाजिक संस्था व‌र्ल्ड ग्रीनलाइन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। सदस्यों ने रविवार को गरगा नदी पुल के किनारे तख्तियों में नदी के महत्ता को उजागर करते हुए इसके संरक्षण की दिशा में जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे संस्था सचिव प्रीति रंजन ने कहा कि नदियां हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। नदियां जीवनदायिनी हैं। प्राकृतिक रुप से बहुत सारे जीव-जंतु और प्राणी जल के लिए नदियों पर ही निर्भर हैं। लेकिन पर्यावरण में फैलता हुआ प्रदूषण नदियों के लिए अभिशाप बन गया है। सबको जीवन देने वाली नदियों का अस्तित्व खुद खतरे में हैं। कुछ नदियां अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं तो कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसे में नदियों का सरंक्षण करना अति आवश्यक हो गया है। इस दौरान गरगा नदी के अस्तित्व का बचाने की अपील की गई। मौके पर अरुण श्रीवास्तव, अदीप कुमार, जुनैद रहमान, आनंद सिंह, सीतेश आ•ाद, अमृत बाउरी, सुनील बाउरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी