नकली यूरेनियम में आज रिमांड पर आए आरोपितों को वापस जेल भेजेगी पुलिस

बोकारो नकली यूरेनियम का पूरा खेल समझने के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपितों को सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM (IST)
नकली यूरेनियम में आज रिमांड पर आए आरोपितों को वापस जेल भेजेगी पुलिस
नकली यूरेनियम में आज रिमांड पर आए आरोपितों को वापस जेल भेजेगी पुलिस

बोकारो : नकली यूरेनियम का पूरा खेल समझने के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपितों को सोमवार को पुलिस पूछताछ के बाद वापस जेल भेजेगी। तीन दिनों के रिमांड पर इन्हें पुलिस कोर्ट के आदेश पर ली थी। पूछताछ के दौरान किन प्रश्नों का सटीक उत्तर पुलिस को मिला। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुरानी कहानी को ही यह लोग दोहरा रहे हैं। गिरिडीह के निमियाघाट के मुन्ना उर्फ इशहाक को सभी किगपिन बता रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि जेल भेजे जाने के पहले जो कहानी आरोपितों ने सुनाई थी उसके विपरीत मोबाइल का ब्योरा खंगालने से भी कुछ बातें सामने आई हैं। पुलिस इसपर भी इनसे कई प्रश्नों का उत्तर तलाशने के लिए पूछताछ कर रही है। बीते तीन माह से यूरेनियम बेचने के आरोपित आपस में मैसेज भेज रहे थे। इनके वॉट्सएप चैट का ब्योरा पुलिस के पास है। पुलिस कॉल डिटेल्स भी निकाल कर आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीते तीन जून को हरला थाना पुलिस कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। ग्राहक बनकर पुलिस इन तक पहुंची और कुल छह किलो तीन सौ ग्राम कथित यूरेनियम बरामद की। बरामद यूरेनियम की जांच के बाद यह नकली निकला। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह जानकारी जुटाने क कोशिश कर रही है कि आखिर इनका उदेश्य क्या था। ग्राहक के रूप में यह किसको खोज रहे थे। मुंबई से लेकर यूपी तक बरामद यूरेनियम भी नकली निकला था। इससे भी पुलिस इनका तार जोड़ने की कोशिश कर रही है।

chat bot
आपका साथी