बलविदर सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करें पुलिस

संवाद सहयोगी करगली (बेरमो) बलविदर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM (IST)
बलविदर सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करें पुलिस
बलविदर सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करें पुलिस

संवाद सहयोगी, करगली (बेरमो) : बलविदर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुभाषनगर कॉलोनी के दर्जनों लोग शुक्रवार को बेरमो थाना पहुंचे। मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने थाना में आवेदन देकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने आश्वस्त किया जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, विधायक कुमार जयमंगल के आश्वासन पर स्वजनों ने अंतिम संस्कार करने के लिए शव उठा लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान करने में जुटी हुई है। बेरमो थाना क्षेत्र के रामविलास हाईस्कूल स्थित ऐश प्वाइंट के समीप गुरुवार को बोरे में बंद शव पाया गया था। बाद में पहचान सुभाषनगर निवासी बलविदर सिंह उर्फ बिट्टे सरदार के रूप में हुई थी। बेरमो थाना की पुलिस ने बोकारो से डॉग स्क्वायड मंगाकर हत्यारों का सुराग पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मृतक के भाई त्रिलोकी सिंह ने कहा कि बलविदर सिंह काफी शांत स्वभाव का था। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह रामविलास हाईस्कूल के समीप मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ लोगों ने बोरे में बंद शव देखा था, तब लोगों ने बेरमो थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि बुधवार को उनका पूरा परिवार रजरप्पा गया था। देर शाम रजरप्पा से वापस घर लौटे तो रात लगभग 11:30 बजे बलविदर सिंह घर से बाहर निकले तो नहीं लौटे। उसकी हत्या कर दिए जाने से पत्नी सहित एक पुत्री व दो पुत्र बेसहारा हो गए हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। कॉलोनीवासियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन बलविदर के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करें, अन्यथा आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। थाना प्रभारी चौहान ने कॉलोनीवासियों को समझाते हुए कहा कि इस मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। कई कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कॉलोनीवासी व मृतक के स्वजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद राजेश कुमार सिंह, श्रीकांत मिश्रा, अशोक अग्रवाल, श्रमिक नेता महेंद्र विश्वकर्मा, राणा सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी