बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया जा रहा प्रेरित

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में शनिवार को अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य एसके मिश्र ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:28 PM (IST)
बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया जा रहा प्रेरित
बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया जा रहा प्रेरित

जागरण संवाददाता, बोकारो: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में शनिवार को अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्राचार्य एसके मिश्र ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से इनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हें सफलता का गुर बताया जा रहा है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन रहे हैं। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर श्रद्धानंद सदन की यजूसी प्रथम, विवेकानंद सदन की ज्ञाइन द्वितीय एवं विवेकानंद सदन की खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। मनोज कुमार मिश्र व रुबी यादव प्रतियोगिता के निर्णायक थे। मौके पर आभा सिंह, प्रशांत कुमार, राहिका अंबर, तनुश्री आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी