भाजयुमो ने रक्तदान कर मनाया पीएम का जन्मदिन

राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी रवि भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा की ओर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:04 PM (IST)
भाजयुमो ने रक्तदान कर मनाया पीएम का जन्मदिन
भाजयुमो ने रक्तदान कर मनाया पीएम का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, चास: भाजयुमो की ओर से चास मारवाड़ी धर्मशाला में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी रवि भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा की ओर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार से सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को बोकारो जिले में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसका एक-एक कार्यकर्ता सेवा भाव में जुटा है। शाम में चेचका धाम में आरती की गई। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि रक्तदान कर समाज के लिए सेवा करने का मौका मिला है। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी