आवास प्लस की सूची से हटाए गए 58 नाम

सुरही (बेरमो) आवास प्लस के लाभुकों की भौतिक जांच बुधवार को नावाडीह बीडीओ संजय शांडि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST)
आवास प्लस की सूची से हटाए गए 58 नाम
आवास प्लस की सूची से हटाए गए 58 नाम

सुरही (बेरमो) : आवास प्लस के लाभुकों की भौतिक जांच बुधवार को नावाडीह बीडीओ संजय शांडिल्य एवं पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक अहमद रजा खान ने सुरही पंचायत में की। बीडीओ ने सुरही पंचायत में आवास प्लस के लिए जियो टैग हुए लगभग दो दर्जन लाभुकों का डोर टू डोर भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया।

433 आवास प्लस की होगी जांच :

पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक अहमद रजा खान ने बताया कि सुरही पंचायत में आवास प्लस को 582 लोगों का नाम सूची में अंकित कराया गया था। इसमें 491 लोगों का जियो टैग होने के बाद 58 लोगों का नाम अयोग्य करार कर सूची से हटा दिया गया है। शेष 433 लोगों के आवास प्लस का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

बारिश से जांच अभियान में रुकावट :

बुधवार को अत्यधिक बारिश होने की वजह से बहुत कम लोगों की जांच हो पाई है। जांच के दौरान बीडीओ की ओर से किए गए भौतिक सत्यापन में लाभुक के आर्थिक व मकान की स्थिति का आकलन किया जाएगा। बताया कि पहले फेज में एससी-एसटी को आवास प्लस का लाभ देने की योजना है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अयोग्य को लाभ नहीं दिया जाएगा।

अयोग्य को लाभुक बनाने की मिली थी शिकायत :

बीडीओ संजय शांडिल्य ने कहा कि सुरही पंचायत से लगातार शिकायत मिल रही थी कि नियम को दरकिनार कर बड़ी संख्या में लोगों का नाम आवास प्लस सूची में शामिल कर जियो टैग किया गया। इसमें वैसे लोगों का नाम भी शामिल है, जो योग्य नहीं है। शिकायत के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

पीएम आवास की सूची में उप प्रमुख का भी नाम :

आवास प्लस की सूची में नावाडीह उप प्रमुख सह सुरही निवासी विश्वनाथ महतो का नाम रहने पर उप प्रमुख ने कहा कि उनका नाम एक साजिश के तहत आवास प्लस में अंकित करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी